Loading...

नागपुर - जबलपुर सुपरफास्ट विशेष गाड़ी

नागपुर। मध्य रेल, नागपुर मंडल से चलने वाली यात्रियों की यात्रा सुविधा एवं प्रतिक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए सुपरफास्ट विशेष गाड़ी संख्या 02160 जबलपुर - नागपुर 26 से तथा सुपरफास्ट विशेष गाड़ी संख्या 02159 नागपुर - जबलपुर 27 अक्टूबर दोनो सुपरफास्ट विशेष गाड़ी अगली सूचना मिलने तक चलेगी। 

गाड़ी संख्या 02160 जबलपुर - नागपुर सुपरफास्ट विशेष गाड़ी जबलपुर  से अगली सूचना मिलने तक प्रतिदिन चलेगी। यह विशेष ट्रेन जबलपुर से 20.50 बजे छूटेगी तथा दुसरे दिन सुबह 06.30 बजे नागपुर पहुचेगी। 

गाड़ी संख्या 02159 नागपुर - जबलपुर सुपरफास्ट विशेष गाड़ी नागपुर से 27 अक्टूबर से अगली सूचना मिलने तक प्रतिदिन चलेगी। यह विशेष ट्रेन नागपुर से 21.30 बजे छूटेगी तथा दुसरे दिन सुबह 06.55 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी का आरक्षित टिकट शुरू हो गया।
यातायात 8024610428825357813
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list