Loading...

महिला यात्रियो के लिए ऑपरेशन माई सहेली

नागपुर में भयमुक्त रेलवे से यात्रा का अभियान 

नागपुर। रेलवे स्टेशन नागपुर से ट्रेन मे यात्रा कर रही महिला यात्रियो के सुरक्षा के मद्देनजर ऑपरेशन 'माई सहेली' अभियान चलाये जाने के लिए महानिदेशक, आर पी एफ, नई दिल्ली के अरुण कुमार के निर्देशानुसार व मंडल सुरक्षा आयुक्त, आर. पी. एफ, नागपुर के आशुतोष पांडे के मार्गदर्शन मे महिला यात्रियो के सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुये रेलवे मे भयमुक्त यात्रा हेतु ऑपरेशन 'माई सहेली' रेलवे स्टेशन नागपुर पर चलाया जा रहा है, 

जिसमे स्पेशल ट्रेन नंबर 02810 हावड़ा - मुंबई एक्सप्रेस, स्पेशल ट्रेन नंबर, 02834 हावड़ा - अहमदाबाद एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर, 02106 गोंदिया - मुंबई एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर, 02190  नागपुर - मुंबई दूरोंतों एक्सप्रेस, को शामिल किया गया है। 

उक्त दोनों ट्रेन के आगमन के दौरान महिला यात्रियो से रेल सुरक्षा बल नागपुर के महिला स्टाफ व अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से मिलकर यात्रा के दौरान होने वाली तकलीफ़ों के बारे मे पूछताछ की जाती है, यदि कोई समस्या हो तो उसका त्वरित निदान किया जाता है। 

इसी प्रकार सुरक्षा हेल्प लाइन 182 (24x7) की जानकारी दी जा रही है तथा किसी प्रकार की आकस्मिक घटना या कोई भी समस्या होने पर कॉल करने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ - साथ  सहयात्रियों से खानपान की वस्तु न लेने व सहयात्रियों को अपनी यात्रा की जानकारी न देने के लिए बताया जा रहा है। 

खानपान की वस्तुएं आईआरसीटीसी पेंटरी कार से ही खरीदेंने की जानकारी दी रही  है। अपने सामान का स्वयं ख्याल रखें व बर्थ के नीचे लगी कुंडी मे अपना सामान बांधने व खिडकी के पास बैठते समय सोने के आभूषण को सावधानी पूर्वक रखने की जानकारी दी जा रही है, जिससे की खिड़की से आभूषणो को खींचा न जा सके व यात्रा के दौरान सोशल डिसटन रखने व मुँह मे मास्क लगाने  की सलाह दी जा रही है।
यातायात 5749712965017440292
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list