Loading...

सभी दिशाओं के लिए बस सेवा शुरू

नागपुर। चरणबद्ध तरीके से ५० फीसदी यात्रियों के साथ सोशल ढिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बस सेवा शुरू की गई लेकिन अब सरकार के निर्देश पर नागपुर मंडल द्वारा भी १०० फीसदी यात्री क्षमता के साथ सभी दिशाओं के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। 

इसी कारण में अब नागपुर से पुणे व पुणे से नागपुर के लिए रोजाना ६ बसें शुरू करने की जानकारी विभाग नियंत्रक निलेश बेलसरे ने दी। उन्होंने बताया कि नागपुर से पुणे के लिए दोपहर १, ३, ४, ५, ६ और ७ बजे ६ बसें रवाना की जा रही हैं। 

सभी बसें एसी शिवशाही सिटिंग है जिसका रिजर्वेशन सहित भाड़ा १३८० रुपये निश्चित किया गया है। नागपुर से ये बसें अमरावती, अकोला, खामगांव, चिखली, जालना, औरंगाबाद, अहमदनगर के रास्ते पुणे पहुंचेगी। यहीं पुणे के शिवाजीनगर बस स्टैंड से दोपहर १, ३, ४, ५, ६ और ७ बजे नागपुर के लिए बसें चल रही हैं। 

बेलसरे ने बताया कि यात्री एमएसआरटीसी मोबाइल रिजर्वेशन एप  public.msrtcors.com वेबसाइट से ऑनलाइन रिजर्वेशन कर सकते है। उन्होंने यात्रियों से इस सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।  

यातायात 4341407869103025733
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list