Loading...

डॉ. प्रशांत अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारा से सम्मानित

नागपुर। डॉ. प्रशांत गायकवाड को हाल ही दिल्ली में लोकनायक जयप्रकाश नारायण अध्ययन विकास केंद्र की ओर से अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारा से सम्मानित किया गया। 

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. राम मेघवाल तथा भजन सम्राट अनुप जलोटा के हाथों उन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया। ज्योतिषशास्त्र के अध्ययनकर्ता तथा प्रसिद्ध तबला वादक डॉ. प्रशांत गायकवाड़ को मिला यह पुरस्कार उनके सम्मान में एक और तारा है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी साहित्य, कला तथा सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान देते रहेंगे। 

विश्व के ४७ देशों के कलाकारों को भारतीय कला, संगीत तथा संस्कृति की शिक्षा देने का रिकार्ड डॉ. गायकवाड के नाम पर है। इसके लिए ही उन्हें गौरवान्वित किया गया। हमारे देश में साहित्य, कला, शिक्षा, सिनेमा, पत्रकारिता, रंगमंच, गुड गवर्नस, पर्यावरण तथा सामाजिक कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को यह पुरस्कार दिया जाता है। 

जयप्रकाश नारायण के सपने के भारत में भोगवाद तथा भ्रष्टाचार को कोई जगह नहीं थी। उन्हीं की स्मृति में यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। तबला वादन में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त उनकी इस उपलब्धि पर उनके मित्र परिवारों ने उनका हार्दिक अभिनंदन किया।
सम्मान 1550900091708528184
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list