शीतसत्र के पहले दिन ओबीसी का मोर्चा
https://www.zeromilepress.com/2020/10/blog-post_628.html
नागपुर। ६ दिसंबर को शीतसत्र शुरू होगा। अखिल भारतीय ओबीसी महासंघ के तहत आंदोलन के लिए पदाधिकारियों की बैठक ली गई। डॉ. बबनराव तायवाड़े की अध्यक्षता में हुई बैठक में विविध विषयों पर चर्चा की गई।
शीतसत्र के पहले दिन विधान भवन पर ओबीसी मोर्चा विधान भवन का घेराव किया जाएगा। गौरतलब है कि ओबीसी समाज की विविध मांगों कोलेकर ओबीसी महासंघ आंदोलन कर रहा है। ८ अक्टूबर को राज्य व्यापी आंदोलन कर सांसद व विधायक के घर के सामने थाली बजाई गई। ९ अक्टूबर को मुख्यमंत्री से चर्चा की गई। १६ अक्टूबर को अन्य मागास वर्ग मंत्रिमंडल उपसमति का गठन किया गया।
ओबीसी महासंघ की विविध मांगों में यह भी शामिल है कि ओबीसी आरक्षण में मराठा आरक्षण को शामिल न किया जाए। मराठा आरक्षण की व्यवस्था अलग से की जाए। चर्चा बैठक में खुशाल बोपचे, सचिन राजुरकर, अशोक जिवतोडे, शेषराव येलेकर, प्रशांत पवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।