Loading...

मेरा भारत देश महान है...

- लखन लाल माहेशवरी (पूर्व व्याख्याता) 
अजमेर (राजस्थान) 

मेरा भारत देश महान है 
भारत के चरणों में हिन्द महासागर है 
शिखर हिमालय में गौरी शंकर है 
पूर्व में कामाखया माता अपनी शोभा बढाती है पश्चिम में द्वारिकाधीश भगवान है।। 
मेरा भारत देश महान है....  

भारत को तीन ओर समुन्दर घेरा हुआ है 
पूर्व में बंगाल की खाड़ी 
पश्चिम में अरब सागर है 
दक्षिण में हिलौरे लेता हिन्द महासागर है 
उत्तर में शक्ति रुप हिमालय विराजमान है।। 
मेरा भारत देश महान है.  

भारत में गंगा यमुना सरस्वती आदि नदियां है हिमालय से निकल मैदानों को हरा भरा करती है गंगा तो भारत की माँ कहलाती है 
तीन नदियों का संगम इलाहाबाद में होता है।। 
मेरा भारत देश महान है...  

राजस्थान की भूमि वीरों की भूमि कहलाती है 
वीर महाराणा प्रताप चौहान इनके नाम है 
शक्ति स्वरूपा रानी लक्ष्मीबाई नाम विख्यात है 
भक्ति स्वरूपा मीरा बाई का राजस्थान में नाम है ।। मेरा भारत देश महान है....  

भारत की चाणक्य नीति का गुणगान है 
चाणक्य नीति के आगे सब नीति बेकार है 
प्रेम लखन कहे इस धरती पर जिसने जन्म लिया है वह राम कृष्ण की धरती पर आबाद हुआ है।। 
मेरा भारत देश महान है.  

काव्य 585457793541956010
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list