Loading...

बैंक ऋण का ब्याज माफ करवाएं : आर्य

नागपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य ने पत्र लिखकर मांग की है कि कोरोना के कारण कई महीनों तक उद्योग, व्यापार बंद रहने से लोगों से रोजगार छिन गया था। 

इस कारण व्यापारियों से लेकर नौकरीपेशा वर्ग तक की आर्थिक परिस्थिति खराब है। इस कोरोना काल की अवधि का बैंक ऋण का ब्याज माफ करवाएं। पत्र में श्री आर्य ने लिखा है कि कोरोना के कारण 6 माह के करीब व्यापार बंद रहा। जिसमे मध्यम वर्ग, कर्मचारी, मजदूर आदि आर्थिक रूप से टूट गये है। 

छोटे और मध्यम वर्ग के दुकानदार को लॉक डाउन में दुकान का किराया, बैंक का ब्याज  कर्मचारियों की पगार, घर का ख़र्च आदि लागू था। लॉकडाउन के बाद भी व्यापार 25 प्रतिशत रह गया है। आप इसका सर्वे करा सकते है। दीवाली रहते हुए भी व्यापार 40 प्रतिशत के आसपास होने की संभावना है। 

अतः अनुरोध है कि व्यापारियो ने बैंक से जो कर्जा लिया है उसका 6 माह का ब्याज माफ कर दीपावली के त्योहार के उपलक्ष्य में उन्हें राहत प्रदान करें।
समाचार 7989077196513581074
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list