माता रानी सती का विश्व में सबसे बड़ा आर्ट वर्क
https://www.zeromilepress.com/2020/10/blog-post_579.html
आरती खंडेलवाल ने बनाया 3 डी मिक्स
नागपुर। गणेश भगवान की सबसे बड़ी रंगोली का विश्व रिकार्ड बनाने के बाद आरती खंडेलवाल ने आर्ट बसेरा क्लब के बच्चों के साथ 3 दिन में 2 हजार स्क्वायर फीट में विश्व की सबसे बड़ी माता रानी सती की 3 डी मिक्स आर्ट बनाया है।
इसे बनाने में इंट, रेत, भूसा, रंगोली और विभिन्न सामग्री का उपयोग किया गया है। नंदनवन के माता रानी सती मंदिर में बने आर्ट वर्क का विषय 'करो नारी शक्ति का सम्मान' और 'नारी तू नारायणी' है। इसमें नारी के विभिन्न रूपों (शांति, बुद्धि, दया, क्षमा, शक्ति, श्रद्धा, लक्ष्मी, लजा) को दर्शाया गया है।