Loading...

सेना द्वारा वीरमाता का किया सत्कार

नागपुर। भारतीय सेना के निरंतर प्रयासों के तहत अपने वीर सपूतों और परिवारों तक पहुंचने के लिए, गार्ड्स रेजिमेंटल सेंटर, कामठी ने जी. ओ. सी एम जी एंड जी एरिया और जी.ओ.सी यू एम एंड जी सब एरिया की ओर से वीर माता श्रीमती सत्यभामा लक्ष्मण राजगुरु M/o वीरता पुरस्कार विजेता नंबर 13617197 स्वर्गीय नायक सुमेध लक्ष्मण राजगुरु, शौर्य चक्र (2 PARA SF) की मदद की। 

वीर माता कामठी कैंट के गोरा बाजार में अपने घर में अकेली रहती थी। एक और वर्तमान में महामारी का दौर और दूसरा 29 अगस्त को कन्हान नदी में हाल ही में आई बाढ़ के पानी और गाद में उनका घर डूब गया था। 

वित्तीय बाधाओं से निपटने के लिए, उन्हें सेना के अधिकारियों द्वारा तत्काल वित्तीय सहायता के रूप में 50 हजार रुपये का चेक सौंपा गया। श्रीमती सत्यभामा लक्ष्मण राजगुरु ने समय - समय पर आवश्यक जरूरतों के साथ उनकी देखभाल के लिए और हमेशा उनका समर्थन करने के लिए भारतीय सेना और गार्ड्स रेजिमेंटल सेंटर के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। 

बाढ़ के दौरान, सेना ने उनको सैन्य गेस्ट हाउस में रखा, जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो गई तथा घर की बहाली और सभी सुविधाओं का प्रावधान किया। परिवार और सेना के बीच गहरा संबंध हमारे सशस्त्र बलों की बेहतरीन संस्कृति का प्रतिबिंब है।

समाचार 6215681225742311936
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list