नागपुर मड़गांव विशेष ट्रेन सप्ताह में एक बार
https://www.zeromilepress.com/2020/10/blog-post_571.html
नागपुर। मध्य रेल, नागपुर मंडल यात्रियों की यात्रा सुविधा एवं प्रतिक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए चलने वाली विशेष गाड़ी संख्या 01235 नागपुर मड़गांव, एक्सप्रेस दिनांक 23 अक्टूबर से 06 नवंबर 2020 तक, तथा गाड़ी संख्या 01236 मड़गांव नागपुर एक्सप्रेस 24 अक्टूबर से 07 नवंबर तक सप्ताह में एक दिन चलेगी।
1) गाड़ी संख्या 01235 नागपुर मड़गांव विशेष गाड़ी, नागपुर से दिनांक 23 अक्टूबर से 06 नवंबर कालावधी तक चलेगी। नागपुर से प्रत्येक शुक्रवार 16.00 बजे प्रस्थान करेगी वर्धा आगमन 16.53 प्रस्थान 16.55, बडनेरा आगमन 18.48 प्रस्थान 18.50, अकोला आगमन 19.45 प्रस्थान 19.47, भुसावल आगमन 21.55 प्रस्थान 22.00 तथा दूसरे दिन शनिवार को मड़गांव 16.40 बजे पहुचेगी।
2) गाड़ी संख्या 01236 मड़गांव - नागपुर विशेष गाड़ी, मड़गांव से दिनांक 24 अक्टूबर से 07 नवंबर कालावधी तक चलेगी। मड़गांव से प्रत्येक शनिवार 19.40 बजे प्रस्थान करेगी भुसावल आगमन 13.55 प्रस्थान 14.00, अकोला आगमन 15.55 प्रस्थान 15.57, बडनेरा आगमन 17.18 प्रस्थान 17.20 वर्धा आगमन 18.28 प्रस्थान 18.30 तथा दूसरे दिन रविवार को नागपुर 20.30 बजे पहुंचेगी।
संरचना कुल 22 कोच जिसमें 1 द्वितीय वातानुकूलित, 4 तृतीय वातानुकूलित, 11 शयनयान, सामान्य 04, एवं 2 एसएलआर उपरोक्त सभी गाड़ियों में आरक्षित कोच रहेंगे तथा केवल कन्फर्म टिकट यात्री ही यात्रा कर सकते है।
यात्रियों को यात्रा के दौरान मास्क का इस्तेमाल, समाजिक दुरी बनाए रखना, कोविड - 19 से संबधित नियमावली का पालन करना होगा। उपरोक्त विशेष गाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा सुनिश्चित करें।
सभी रेल यात्रियों से अनुरोध है कि कोविड - 19 की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अपनी रेल यात्रा के दौरान जिस ट्रेन से यात्रा करनी है, उस ट्रेन का आगमन समय से दो घंटे पहले रेल स्टेशन आने का करे कष्ट।