महाराष्ट्र यह संतों की भूमि हैं : नितिन गडकरी
https://www.zeromilepress.com/2020/10/blog-post_541.html
विश्व वारकरी सेवा संस्था के मोबाइल एप एवं वेबसाइट का हुआ लोर्कापण
नागपुर। विश्व वारकरी सेवा संस्था के मोबाइल एप एवं वेबसाइट का लोर्कापण केंद्रीय परिवहन व एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी के हाथों किया गया, इस अवसर पर वे वीडियो कॉन्फरन्स के माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र यह संतों की भूमि हैं।
इतिहास, संस्कृति, परंपरा यह हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। ज्ञानेश्वर, तुकाराम, गाडगे महाराज, तुकडोजी महाराज, गजानन महाराज ने इस भूमि को सांस्कृतिक आधार दिया है। तुकडोजी महाराज ने लोकशिक्षण व लोक प्रबोधन का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया है। संतों के कारण ही हमारा सामाजिक, सांस्कृतिक जीवन प्रगल्भ एवं समृध्द व संपन्न हुआ है।
गडकरी ने कहा संस्था ने जिस उत्तम तकनीक का उपयोग किया, उसके लिए उन्हें आनंद है। संतों के साहित्य, संतों के विचार, तुकाराम गाथा, ज्ञानेश्वरी, ग्रामगीता, भक्ति मार्ग अगली पीढ़ी तक नि: स्वार्थ भावना से पहुंचाने का काम वारकरी संप्रदाय, नई तकनीक का उपयोग करके कर रहा है।
राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख प्रमुखता से उपस्थित थे। उन्होंने कहा ज्ञान का संपत्ति रूप में रूपांतर करने के बारे में वे हमेशा ही कहते रहे है। जन प्रबोधन, लोकसंस्कार एवं लोक प्रशिक्षण इस त्रिसूत्री पर हमारा सांस्कृतिक विरासत है। विश्व वारकरी संस्था द्वारा उत्तम कार्य करने की बात भी उन्होंने कही।