वीर बालको ने किया कलसुबाई शिखर फतेह
https://www.zeromilepress.com/2020/10/blog-post_474.html
वनराई के विश्वस्त डॉ गिरीश गांधी ने किया सत्कार
नागपुर। शहर का साहसी बालक श्लोक डूडूलकर तथा काटोल का वीर बालक गुरुकांत भोसे एवम उसकी बहन प्रिया भॊसे इन तीनों बालकों ने कलसुबाई शिखर फतेह कर लिया है।
इन्होंने अपने गुरु एवं मार्गदर्शक अशोक मुन्ने के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र का मिनी एवरेस्ट समझे जाने वाले 5400 फिट ऊंचे कलसुबाई शिखर पर 18 अक्टूबर को विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने पक्के इरादे के साथ अपना लक्ष्य पूरा किया।
इसके लिए इन तीनों साहसी बालकों का संपूर्ण महाराष्ट्र में अभिनन्दन हो रहा है। वनराई के विश्वस्त डॉ. गिरीश गांधी जी ने इन बच्चों का तथा उनके गुरु का सत्कार करते हुए कहा कि जल्द ही आप अपनी इसी हिम्मत से एवरेस्ट भी पार करोगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से निलेश खांडेकर, मोहम्मद सलीम, योगेश भोपे तथा गौरव नासरे उपस्थित थे।