वन विभाग को स्वतंत्र झंडा होगा उपलब्ध

मुख्यमंत्री के हाथों किया जाएगा अनावरण

नागपुर। जल्द ही वन विभाग के लिए भी एक स्वतंत्र झंडा उपलब्ध कराया जाएगा. इससे वन विभाग की एक अलग पहचान बनेगी. इस झंडे का अनावरण मुख्यमंत्री के हाथों किया जाएगा. 

झंडे की विशेषताएं वन विभाग को मिले, इस स्वतंत्र झंडे द्वारा विभाग के सिर पर ताज पहनाया गया है. वन विभाग का यह झंडा लाल और हरे रंग का है. इस पर राजमुद्रा के साथ ही वन विभाग का ब्रीद वाक्य 'वृक्षवल्ली आम्हा सोयरे वनचरे' अंकित है. 

भारतीय वन सेवा के अधिकारियों द्वारा अपने वाहन पर और वन परीक्षण अधिकारी कार्यालय में यह झंडा लगाया जा सकता है. वन विभाग की पहचान ही हरा रंग होने से 1998 में बनाई गई राष्ट्रीय वन नीति के द्वारा इस रंग की पहचान वन विभाग को दी गई थी. 

लाल रंग भूमि की पहचान है. सुनहरे रंग में यह सब चिह्नित है और वन, वायु, जल के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया है. वन विभाग के कार्यालय में देश का तिरंगा और वन विभाग का झंडा दोनों लगाए जाएंगे. 

इसके अलावा उप वन संरक्षक, वन संरक्षक, मुख्य वन संरक्षक, ऊपरी प्रधान मुख्य वन संरक्षक और प्रधान मुख्य वन संरक्षक के वाहनों पर भी यह झंडा लगाया जाएगा. इन पदों के अलावा वन परीक्षण अधिकारी के कक्ष में टेबल पर यह झंडा लगाने की अनुमति दी गई है.
समाचार 3232406904916244396
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list