Loading...

मनिंदर उप्पल बने नागपुर मंडल रेल प्रबंधक

नागपुर।  मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय का तबादला उत्तर रेलवे - दिल्ली में हुआ है। उनके रिक्त हुए स्थान पर 15 अक्टूबर को मनिंदर उप्पल ने मंडल रेल प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर का पदभार ग्रहण किया है। 

वे भारतीय रेल सिग्नलिंग इंजीनयरी सेवा बैच 1989 के अधिकारी हैं। इन्होंने मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल से बी. टेक. किया है। इनको मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक और नागपुर मण्डल में कार्यकारी मण्डल रेल प्रबन्धक के तौर पर काम करने का अनुभव है। 

यहाँ आने से पहले मध्य रेलवे मुख्यालय मुंबई में मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (परियोजना) के पद पर नियुक्त थे। इनको परियोजना के कार्यान्वयन और संगठनात्मक कार्य का वृहत अनुभव है। रेल संरक्षा, परियोजना को पूर्ण करना, रेलवे की आय व यात्री सुविधाओं में बढोत्तरी इनकी प्राथमिकता है।

समाचार 4934309770000679279
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list