Loading...

गुजराती ब्रह्म समाज का नवरात्री महोत्सव

नागपुर। गांधीबाग स्थित भवन में नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज के नवरात्री महोत्सव के उपलक्ष्य में घट स्थापना की गई। पंडित चेतन महाराज त्रिवेदी द्वारा मंत्रोच्चार एवं पूजन के साथ मां आदि शक्ति की स्थापना की गई। 

घट स्थापना के मुख्य यजमान समाज अध्यक्ष अधिवक्ता संजयभाई चंद्रकांतभाई ठाकर परिवार थे। श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज के मानद मंत्री चेतन जोशी ने बताया कि सदस्यों को शाम 4 से 6 बजे दर्शन का लाभ ले सकते है। 

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता चंद्रकांतभाई ठाकर, ट्रस्टी देवेन्द्र दवे, अशोक त्रिवेदी, प्रज्ञेश ठाकर, कोषाध्यक्ष अशोक झा, मानद मंत्री चेतन जोशी, सहसचिव मनिष जोशी, जयेश जोशी, ब्रजेश व्यास, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती किर्तीबेन जोशी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कोकिलाबेन झा, श्रीमती जया त्रिवेदी, योगेश जोशी, कु. जिनेशी ठाकर, युवा मंडल अध्यक्ष जय जोशी, सचिव हिमांशु शुक्ला, तेजस शुक्ला, हितेश त्रिवेदी एवं व्यवस्थापक चंद्रकांत त्रिवेदी उपस्थित थे।

धार्मिक 7042997837595333680
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list