कन्याओं को आर्थिक सहायता का किया संकल्प
https://www.zeromilepress.com/2020/10/blog-post_221.html
नागपुर। त्रिनयन माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा अधिक मास निमित्त ब्राह्मण परिवार की कन्याओं को आर्थिक सहायता देने का संकल्प किया गया।
२ कन्याओं को घर बुलाकर उनका सत्कार किया गया। विवाह के गीत, गणेशजी, बन्नो - बन्नी विदाई के गीत, नाच गाना हुआ। विवाह के लिए साड़ियां, बर्तन, सोना - चांदी, दैनिक उपयोगी वस्तुएं व नकद धनराशि भेंट स्वरूप दी गई।
सभी सखियों ने श्रद्धानुसार दान दिया। ५ जरूरतमंद परिवारों को भी अन्न - धन वस्त्र दिया गया। सफलतार्थ अध्यक्ष किरण राठी, सचिव रेखा राठी, संयोजिकाएं मालती चांडक, शोभा नबीरा, सावित्री सारडा व कार्यकारिणी सदस्यों ने सहयोग किया।