नेताजी सुभाषचंद्र बोस को आदरांजलि अर्पित
https://www.zeromilepress.com/2020/10/blog-post_212.html
नागपुर। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा मध्य नागपुर द्वारा आजाद हिंद सरकार के स्थापना दिवस पर नगरसेवक दयाशंकर तिवारी के हस्ते मानस चौक स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदरांजलि अर्पित की गई.
नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वारा 21 अक्टूबर, 1943 को जापान सरकार के सहयोग से भारत माता को आजाद कराने हेतु आजाद हिंद फौज व आजाद हिंद सरकार की स्थापना की गई थी, जिसे जापान, जर्मनी व अन्य राष्ट्रों ने भी मान्यता प्रदान की थी.
सच मानें तो यह पहली आजाद सरकार थी, जिसका नेतृत्व नेताजी बोस द्वारा किया जा रहा था. मंत्रिमंडल का गठन भी किया गया था, जिसके मार्गदर्शन में आजाद हिंद फौज ने भारत को आजाद करने हेतु भारत में कार्यरत ब्रिटिश सरकार पर हमला भी किया और अंदमान निकोबार द्वीप समूह पर आजादी का परचम तिरंगा भी लहराया था.
इंफाल व कोहिमा के मार्ग से सैन्य कार्रवाई द्वारा देश को आजाद कराने हेतु हजारों सैनिकों ने बलिदान दिया था.
उत्तर भारतीय मोर्चा मध्य नागपुर के अध्यक्ष सनी दावदरिया, किशोर पलांदुरकर, विनायकराव डेहनकर, ब्रजभूषण शुक्ला, अमोल कोल्हे, प्रशांत गुप्ता, अशोक शुक्ला, अजय गौर, राकेश मिश्रा, सुजान शर्मा, शुभम समुन्द्रे, निखिल छाड़ी, अभिलाश बक्सरे, मोहसीन पटेल, अल्तमश अंसारी, नेहाल, प्रज्वल, गौरव बिलसे सहित अन्य उपस्थित थे.