नागपुर शहर भाजपा की कार्यकारिणी घोषित
https://www.zeromilepress.com/2020/10/blog-post_129.html
नागपुर। नागपुर शहर भाजपा अध्यक्ष विधायक प्रवीण दटके ने शहर भाजपा कार्यकारिणी घोषणा करते हुए भाजपा के विविध प्रकोष्ठ एवं मोर्चा पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इस कार्यकारिणी में कई पुराने अनुभवी एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को विविध प्रमुख पदों पर कार्य करने का पुनः अवसर प्रदान किया गया है।
नवघोषित कार्यकारिणी में शहर भाजपा अध्यक्ष विधायक प्रविण दटके ने महामंत्री पद पर संजय बंगाले, रामभाऊ आंबुलकर, नरेन्द्र (बाल्या) बोरकर व सुनील मित्रा को नियुक्त किया है। इनके अलावा कोषाध्यक्ष राजेश बागडी, सह कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र कुकरेजा व आशीष मुकिम, उपाध्यक्ष पद पर भोजराज डुंबे, संदिप जाधव, आशिष वांधीले, विलास त्रिवेदी, अविनाश ठाकरे, जयप्रकाश पारेख कृष्णा कावले, संजय ठाकरे, सुधिर राऊत, किसन गावंडे, रमेश भंडारी, दिलीप गौर, महेन्द्र राऊत, डॉ. किर्तीदा अजमेरा, सौ. चेतना टांक, मार्टिन मॉरेस, संदीप गवई, संभाजी भोसले, अब्दुल कदिर, कामील अंसारी व रमेश शिंगारे की नियुक्ति की गई है।
इसी प्रकार नवनियुक्त मंत्रियों में बंटी कुकडे, रमेश वानखेडे, केतन मोहितकर, निशांत गांधी व राम मुंजे का समावेश है। इसी प्रकार महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता ठाकरे, युवा मोर्चा अध्यक्ष पारेन्द्र पटले, अनु.जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश हाथीबेड, अनु. जनजाति मो. अध्यक्ष रवि पेंदाम, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रमेश चोपडे, वैद्यकीय सेल डॉ. गिरीष चरडे, सहकार सेल में किशोर भागडे, व्यापारी सेल में संजय वाधवानी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।