Loading...

नागपुर में संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार के पार

ठीक हुए नागरिकों की संख्या 80 हजार से अधिक

नागपुर। कोरोना से संक्रमित हुए नागरिकों आंकड़ा शनिवार को 540 नये पॉजिटिव मिलने के साथ ही 90 हजार के पार हो गया है। शहर में अब तक 90301 पॉजिटिव पाए गए हैं। 

शहर व जिले में कोरोना का संक्रमण कम होने के साथ ही मृत्यु संख्या पर भी नियंत्रण पाने में स्वास्थ्य प्रशासन को सफलता मिल रही है। एक समय था जब ठीक होने वाले मरीजों की अपेक्षा नये पॉजिटिव मरीजों की संख्या अधिक हुआ करती थी। 

कोरोना योद्धाओं की मेहनत रंग लाई और कोरोना पर लगातार मात होती नजर आ रही है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अब भी सावधानी बरतने की अपील की है। 

अब तक ठीक हुए नागरिकों की संख्या 80643 पर पहुंच गई है। शहर में अब भी 6733 एक्टिव केसेस हैं। एक सप्ताह पूर्व यह आंकड़ा 10 हजार के आसपास था। जो एक्टिव केसेस अब भी विद्यमान है उनमें नागपुर के 4203 मरीज तथा ग्रामीण क्षेत्र के 2530 मरीजों का समावेश है। 

अब तक कुल 2925 मरीजों ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ा है। किन्तु चिकित्सकों के अनुसार इनमें अधिकांश मरीजों की मौत केवल कोरोना के संक्रमण से ही नहीं हुई है अपितु उन्हें अन्य शारीरिक व्याधियां भी थीं। 

अब तक हुई कुल मौतों में नागपुर शहर के 2056 मरीज तथा नागपुर ग्रामीण के 519 मरीजों की मौत हुई है। जबकि जिले के बाहर के 350 मरीजों ने नागपुर में दम तोड़ा है।

स्वास्थ्य 1558609942666688553
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list