Loading...

21अक्टूबर से स्त्री महोत्सव का होगा आयोजन

नागपुर। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर की ओर से नवरात्री के पावन पर्व के दौरान 21 से 23 अक्टूबर को प्रतिदिन शाम 5 बजे ऑनलाइन स्त्री महोत्सव का आयोजन किया गया है। 

इसमें गायन, वादन एवं नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां महिला कलाकारों द्वारा दी जाएगी। इसमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की महिला कलाकारों का समावेश है। 

21 अक्टूबर को तेलंगाना की डॉ. जयाप्रदा रामामूर्ती एवं दल द्वारा बांसुरीवादन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमे मृदंगम, व्हायोलिन, घटम वाद्य सह संगत मे होंगे। 

इसके पश्चात आंध्र प्रदेश के कलारत्न के. वी. सत्यनारायण एवं दल द्वारा गोधा कल्याणम कुचीपुड़ी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी।  

22 अक्टूबर को तेलंगाना की इमानी ललिताकृष्णा एवं दल द्वारा चित्रवीणा की प्रस्तुति होगी। इस प्रस्तुति में व्हायोलिन, मृदंगम, बांसुरी, घटम आदि वाद्य सह संगत मे होगे।  

इसके पश्चात छत्तीसगढ़ की लोक गायिका रजनी रजाक एवं दल द्वारा लोक गाथा - ढोलामारु की प्रस्तुति दी जाएगी। 23 अक्तूबर को मध्य प्रदेश मे पांच महिला कलाकारों द्वारा पंचनाद की प्रस्तुति होगी। 

इस प्रस्तुती में श्रुति अधिकारी (संतूर), स्मिता बाजपेयी (सितार), संगीता अग्निहोत्री (तबला), चेताली शेओलीकर (वॉयोलिन) एवं रचना शर्मा (हार्मोनियम) की सह प्रस्तुति देगें। 

इसके पश्चात तेलंगाना की स्वाती सोमनाथ एवं दल द्वारा शक्ति - डिफ्रंट फेसेस ऑफ वुमन की प्रस्तुति दी जाएगी। स्त्री महोत्सव को आप सभी दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर के फेसबुक पर लाईव देख सकते है।
सांस्कृतिक 4477704528062277045
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list