Pages

07 फ़रवरी, 2025

क्रॉस कंट्री स्पर्धा में खुशबू सुमन ने मारी बाजी


नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय, जरीपटका के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा संताजी महाविद्यालय से अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री स्पर्धा 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन हाल ही में हुआ था। रेस की शुरुआत संताजी महाविद्यालय से हुई थी और वहीं से समाप्त हुई थीं। 

दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय से महिलाओं में कु. खुशबू क्षीरसागर ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान कु.सुमन शाहू ने हासिल किया, तृतीय स्थान उज्जवला परते को मिला। चौथा स्थान संताजी महाविद्यालय की छात्रा ने हासिल किया। और पांचवा स्थान कु. प्राजक्ता बेदरे ने हासिल किया। उनको पुरस्कार स्वरूप ₹1000 रोकड़ राशि तथा प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। 

द्वितीय स्थान के लिए ₹800 रोकड़ राशि तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। तृतीय स्थान के लिए 600 रुपए नगद राशि तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। और चौथे स्थान के लिए400/- रुपए राशि नगद देकर सम्मानित किया गया। पांचवें स्थान पर रही प्राजक्ता बिद्रे को ₹200 नगद राशि तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। 

सभी छात्राओं का आर्य विद्या सभा के सचिव राजेश लालवानी ने छात्राओं का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। साथ साथ दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सुजाता चक्रवर्ती ने छात्राओं को मार्गदर्शन करते हुए कहां की ऐसे ही हमेशा जीवन में आगे बढ़ते रहना चाहिए और विजयी होना चाहिए। सभी छात्राओं का शारीरिक शिक्षण विभाग प्रमुख डॉ. मीना बालपांडे ने अभिनंदन और मार्गदर्शन किया।