Pages

04 अक्टूबर, 2023

भक्ति और सेवा ही भागवत है : प्रेमधन लालनजी


नागपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा आयोजित भागवत कथा पर्व के चतुर्थ दिन संत श्री प्रेमधन लालन जी ने वामन अवतार राम जन्म की कथा सुनाई तथा नंद उत्सव मनाया गया।

नंद उत्सव के मुख्य यजमान गिरिजा विजय अग्रवाल परिवार था। पीले रंग के वस्त्र परिधान करके सभी भक्त जनों ने कृष्ण जन्म का स्वागत किया।

भागवत कथा के पंचम दिवस कृष्ण बाल लीला तथा गिरिराज धरण की कथा सुनाई गई। भक्तो द्वारा 56 भोग  दर्शन का आयोजन किया गया।
संस्था अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल ने बताया कि वामन अवतार के उपलक्ष में स्नेहनगण दिव्यांग बच्चों की रेजिडेंशियल स्कूल  सीताबरड़ी, जहां 55 - 60 दिव्यांग बच्चे रहते हैं, वहां पर एक महीने का राशन कुसुम चोखानी द्वारा 4, बड़ी दरियां वासुदेव अग्रवाल द्वारा तथा 3 व्हीलचेयर मोहिनी मोहंता के सहयोग से दिया गया।

सचिव माया शर्मा ने बताया कि नंदोत्सव में बालकों को पढ़ाई की ओर रुझान बढ़ाने के लिए हिंदी सिंधी हाई स्कूल, पांचपावली मे श्रमिकों व स्लम एरिया वाले लगभग 250 बच्चों के लिए 2 कॉपी और एक पेन अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा पूजा चौधरी, रश्मि खंडेलवाल, मधु अग्रवाल के सहयोग से दिया गया।

गायत्री पनपालिया ने बताया कि गिरिराज दर्शन के अवसर पर कृष्ण के पर्यावरण प्रेम को ध्यान में रखते हुए सभी भक्तों को शीतल अग्रवाल और अलका गर्ग के सहयोग से पौधों का वितरण किया गया।

सबको रोज प्रसाद वितरण किया जाता है, जिसका कार्यभार सीमा, ज्योति, निशा, सविता, जयश्री, शीतल अग्रवाल, पूनम दीवानका, किरण माखरिया संभाल रही है। तथा प्रतिदिन भागवत पंडितों के भोजन का प्रबंध सुमन टावरी, निर्मला गोयनका, विजयश्री सारडा, नीमा केड़िया, विनीता डालमिया और शारदा अग्रवाल देख रहे हैं।