नागपुर। धरमपेठ सार्वजनिक गणेशोत्सव झंडा चौक नागपुर में जय श्री गणेश जी के दर्शन करने महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपस्थिति दर्ज कराई। धरमपेठ सार्वजनिक गणेशोउत्सव झंडा चौक नागपुर द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री की प्रतिमा की स्थापना का 64 वा वर्ष है। इस वर्ष जगन्नाथ पुरी के मंदिर के स्वरूप में पंडाल बनाया गया है। उसमें प्रतिमा स्थापित किया गया है।
इस अवसर पर मंदिर की झांकी के रूप में मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारीगण सभी स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे।
धरमपेठ सार्वजनिक गणेशोउत्सव के अध्यक्ष सुनील हिरणवार द्वारा उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का स्वागत शाल, श्रीफल और धत्रपति शिवाजी महाराज के तैल्य चित्र देकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष तथा पूर्व नगरसेवक सुनील हिरणवार, मनोज गटलेवार कोषाध्यक्ष, मनोज हिरणवार सचिव, प्रदीप कुलकर्णी, मनोज चटप, विपिन उन्हाले, अमित नायडू, गौरव हिवसे, निकुंज जोशी, प्रशिक डोंगरे, विजय जैन, शर्विल मैंद,सागर भाटिया, सचिन चौवडे, योगेश कनोजिया, साकेत हिरणवार, योगेश गोरे, मयुर चौवडे, तुषार तिडके, महेंद्र भाटिया, मोहित धानोरकर प्रमुखता से उपस्थित थे।